Categories: UP

पत्नी की पायल ने ले ली पति की जान

यशपाल सिंह

आजमगढ़ बरदह थाना क्षेत्र के पिलखुआ गांव में शनिवार की रात पत्नी को पायल बनवाने को लेकर परिवार में विवाद हो गया। रात करीब आठ बजे परिवार के लोग छत पर तूतू मैंमैं कर रहे थे। इसी बीच 40 वर्षीय मो. सलाम पुत्र एजाज छत से नीचे गिर गया। उसे गंभीर चोटे आयी  घायल को लेकर परिजन जौनपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक मो. सलाम खाड़ी के देश सऊदीअरब रहता था एक माह पूर्व वह घर आया था। ईद के त्यौहार पर वह अपनी पत्नी के लिए पांच दिन पूर्व पायल खरीदा था।

Adil Ahmad

Recent Posts