आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा चकबंगाली गांव में सोमवार की दोपहर को तेरही के आयोजन में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। जिससे दम घुटने से सास-बहू समेत छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चों के अलावा चार महिलाएं शामिल हैं। जबकि एक किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोटवां चकबंगाली गांव निवासी महेंद्र राम की मां रामताजी देवी का जीवित हालत में होने के बाद भी तेरही के भंडारे का सोमवार की शाम को आयोजन था। भंडारे में शामिल होने के लिए उनके नाते रिश्तेदार भी जुटे हुए थे। दोपहर लगभग सवा एक बजे घर के पास स्थित एक कमरे में भोजन बन रहा था। पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि भोजन बनाते समय टिन शेड में रखे गैस सिलेंडर के रिसाव से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद सभी महिलाएं पास के एक कमरे में भागकर चली गई और दरवाज बंद कर लिया। इधर आग कमरे के बाहर चारों तरफ फैल चुकी थी।
जिससे कमरे के अंदर मौजूद 85 वर्षीय रामताजी देवी, पत्नी बालेश्वर राम, उसकी बहू 48 वर्षीय कविता पत्नी महेंद्र सभी ग्राम कोटवा चकबंगाली निवासी के अलावा उनके रिश्तेदार 55 वर्षीय तारा देवी पत्नी राजाराम ग्राम बद्दोपुर थाना शहर कोतवाली, 44 वर्षीय अनीता पत्नी राजेंद्र ग्राम नरहन खास थाना जीयनपुर व राजेंद्र की 2 वर्षीय नतिनी अराध्या के साथ ही रिश्तेदारी में आई पांच वर्षीय बच्ची अंजलि की भी दम घुटने से मौत हो गई।
जबकि 17 वर्षीय पूज्यंका उर्फ पुष्पांजलि पुत्री महेंद्र ग्राम कोटवा चकबंगाली की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अग्निशमन दल के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…