यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : स्थानीय ब्लाक के खर्चलपुर गांव में ग्राम स्वराज योजना के तहत शुक्रवार की रात प्रधान अभय कुमार राय की अध्यक्षता में चौपाल लगी। मुख्य अतिथि एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने सनमीक्षा के दौरान अधिकारियों की क्लास ली। साथ ही उज्ज्वला योजना में निष्क्रियता बरतने पर पूर्ति निरीक्षक को जमकर लताड़ा और भविष्य में सुधार करने की चेतावनी दी। चौपाल में बेसिक शिक्षाधिकारी, विद्युत एसडीओ, बीडीओ, एडीओ, सेक्रेटरी आदि विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों के अच्छे कार्यों की जहां प्रशंसा की, वहीं लापरवाह लोगों को लताड़ते हुए चेतावनी दी कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
चौपाल में अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2022 तक किसी भी गांव में कोई परिवार छत विहीन नहीं रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह, पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, रमाकान्त मिश्रा, विनोद राय, डा. अशोक ¨सह, ऋषिकांत राय, वरुण राय, बृजेश यादव, विश्वास यादव, पंकज राय आदि रहे। संचालन मनोज राय ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…