यशपाल सिंह
आजमगढ़) : मेंहनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम को पड़ोस के ही युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। इस संबंध में पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है
मेंहनगर क्षेत्र के एक गांव की निवासी 5 वर्षीय बच्ची बुधवार की देर शाम को घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोस का ही निवासी 32 वर्षीय संजय ¨सह पुत्र रमेश ¨सह उक्त बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ सिवान में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सिवान की ओर गए ग्रामीणों की नजर बदहवास हालत में पड़ी बच्ची पर गई तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। खबर पाकर परिजन भी सिवान में पहुंच गए और बच्ची को लेकर घर आए। बच्ची ने कुछ देर बाद रोते हुए अपनी आप बीती परिजनों से बतायी। पिता उसको लेकर मेंहनगर थाना पर पहुंचा और आरोपित युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। मेंहनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…