यशपाल सिंह
आजमगढ़. अहिरौला थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह 10 बजे बाइक सवार आधा दर्जन बदमशों ने बाइक सवार दंपत्ति को रोक लिया और विरोध करने पर मारपीट कर चार हजार नकदी और पत्नी का जेवरात छीन लिया और जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के विशुनपुरा गांव निवासी 33 वर्षीय महेंद्र निषाद पुत्र सुक्खू निषाद अपनी पत्नी फूलमती और 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ गुरुवार की शाम को अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव में अपने ननिहाल में वैवाहिक कार्यक्रम में आया था। शुक्रवार को सुबह 10 बजे घर के लिए लौट रहा था। इस बीच अहरौला-कप्तागंज रोड पर कोठरा गांव स्थित पुलिया के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए दो बाइक सवार छह युवकों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया।
डरा-धमका कर बाइक की चाभी मांगने लगे। विरोध करने पर पति-पत्नी और पुत्र को भी मारपीट कर घायल कर दिया। महेंद्र की जेब में रखा 4000 नकदी और उसकी पत्नी का मंगलसूत्र, कान का झुमका, मांगटीका और गले का चैन छीन कर बाइक सवार बदमाश गोपालगंज की तरफ फरार हो गए। डरा -सहमा दंपति वापस अपने ननिहाल पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ननिहाल वालों के साथ पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…