यशपाल सिंह
आजमगढ़-मुबारकपुर थाना पर शुक्रवार को एक व्यक्ति ने स्कूल प्रबंधक व उसके दो पुत्रों के खिलाफ जालसाजी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी ग्रामीण के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस मामले की छानबीन शुरू करn दी है।
मऊ जिले के चिरैयाकोट निवासी अशोक चंद वर्मा पुत्र स्व. जवाहरलाल वर्मा ने थाने में दिए गए तहरीर में उल्लेख किया है कि वर्ष 2016 में उसे जानकारी मिली कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नैठी स्थित किसान हाई स्कूल में लिपिक का पद खाली है। वह अपने पुत्र के लिए नौकरी की तलाश में जब उक्त विद्यालय पर पहुंचा तो लोगों ने स्कूल के प्रबंधक से मिलने की बात कही। घर पर पहुंचा तो अपने दरवाजे पर स्कूल के प्रबंधक राम नयन यादव ,उनका बड़ा पुत्र धर्मराज यादव, दूसरा पुत्र रामराज उर्फ भूवर मिले। बातचीत के दौरान उन लोगों ने बताया कि हमारा विद्यालय निकट भविष्य में बैंक पेमेंट होने वाला है और विद्यालय में एक लिपिक का स्थान खाली है। लिपिक की नौकरी के लिए आठ लाख रुपया देना पड़ेगा। दूसरे दिन प्रबंधक को उनके घर पर पहुंच कर तीन लाख रुपया दिया और शेष रुपये काम होने के बाद देने की बात तय हुई। एक वर्ष बीतने के बाद भी जब उसके पुत्र को नौकरी नहीं मिली तो उसने प्रबंधक व उनके पुत्रों से अपने रुपये वापस मांगने लगा। आज कल रुपये देने की बात कह कर वे उसे टालते रहे। इधर, अब आरोपित उसे रुपये देने से इंकार कर दिए और जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…