यशपाल सिंह
आजमगढ़. पल्हना ब्लाक के ग्राम पंचायत सराय खुर्शू के सेक्रेटरी के खिलाफ किसी काम के लिए पीड़ितों से पांच हजार रुपये घूस लेने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। इसकी वीडियो भी पेश की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच डीपीआरओ को सौंपी गई है।
कंजहित निवासी रूपचंद चौहान ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदार मुकुंद मिश्रा ग्राम पंचायत सराय खुर्शू के रहने वाले हैं। काफी दिन से वो सेक्रेटरी से परिवार रजिस्टर की नकल के लिए गुहार लगा रहे थे। लेकिन सेक्रेटरी की ओर से उन्हें परेशान किया जा रहा था। बाद में पांच हजार सुविधा शुल्क देने पर नकल देने के लिए राजी हो गए। शिकायत के साथ ही सेक्रेटरी की रुपये लेते हुए फोटो और वीडियो भी सौंपी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सीडीओ अनिल कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच डीपीआरओ आनंद प्रकाश को सौंपी है। वीडियो मिलने के बाद कर्मचारियों में हडकंप मचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…