यशपाल सिंह
आजमगढ़. लालगंज तहसील के कटघर नसरुल्ला में लगभग ढाई एकड़ जमीन अभिलेखों में फर्जी इंट्री करा कब्जाने के मामले में सीआरओ के आदेश पर वाराणसी के सारनाथ निवासी शैलेश कुमार राय ने रामकिशोर, राम किशुन, भानु प्रताप, रामयश और शोभनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता सारनाथ निवासी शैलेश कुमार राय ने आरोप लगाया है कि उसने 2015 में अब्दुल हसन निवासी बसही देवगांव से जमीन बैनामा लिया था। भानु प्रताप, रामकिशोर निवासी मलिकपुर, शोभनाथ निवासी कटघर नसरुल्लाह की अभिलेखागार के कर्मचारियों से साठगांठ है। इन्होंने इसी के सहारे कूट रचना कर सरकारी जमीन हड़पी है। प्रार्थी से भी उगाही की कोशिश की गई। देने से इंकार करने पर कूटरचित अभिलेखों से व्यवधान उत्पन्न करने लगे। आरोपियों ने कूटरचना कर आराजी संख्या 59 (रकबा लगभग ढाई एकड़) को हड़प लिया है। जमीन बंजर है। यही नहीं अभिलेखागार के कर्मचारी से मिलकर फर्जी नकल जारी कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फर्जी नकल जारी करने वाले कर्मचारी को बचा लिया गया है, जबकि तत्कालीन कमिश्नर ने उस पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिलहाल कार्रवाई से भूमि हड़पने वालों में हड़कंप मचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…