यशपाल सिंह
(आजमगढ़) : सरायमीर थाना क्षेत्र के कनैथा गांव के समीप शनिवार की रात को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। दूसरे दिन सुबह उसका शव रेल पटरी से पुलिस ने बरामद किया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीर पट्टी गांव निवासी 22 वर्षीय आदिल पुत्र गफ्फार अहमद शनिवार की शाम को घर से निकला था। वह रात तक घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू कर दिए। रविवार की सुबह कनैथा गांव स्थित रेलवे लाइन के किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर रेल पटरी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में शव पर पड़ी। उन्होंने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान आदिल के रूप में हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह बचपन से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। उसका इलाज भी वे करा रहे थे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…