Categories: UP

अभ्यर्थी चयन के लिए साक्षात्कार 27 जून को

सुदेश कुमार

बहराइच 21 जून। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बहराइच आर.एस. श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोज़गार योजनान्तर्गत लाभार्थियों के चयन के लिए 27 जून 2018 को मध्यान्ह 12ः00 बजे से विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी बहराइच की अध्यक्षता में साक्षात्कार आयोजित किया गया है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने साक्षात्कार समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, उ.प्र.खा.ग्रा.बो., देवीपाटन मण्डल, गोण्डा, लीड बैंक प्रबन्धक, जिला विकास प्रबन्धक, राष्ट्रीय कृषि एवं विकास बैंक, क्षेत्रीय प्रबन्धक, इलाहाबाद बैंक यूपी ग्रामीण बैंक, मुख्य प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व बैंक आॅफ बड़ौदा से ससमय साक्षात्कार में उपस्थित रहने की अपेक्षा की है।

Adil Ahmad

Recent Posts