Categories: CrimeUP

थाना क्षेत्र नानपारा में घटित लूट की घटना निकली फर्जी,मदरसे के पैसों को हड़पने के लिए रची गयी थी साजिश

सुदेश कुमार

बहराइच-आज दिनाँक 25.06.2018 को थाना क्षेत्र नानपारा में थाना रुपईडीहा निवासी एक व्यक्ति द्वारा द्वारा अवगत कराया गया कि उसके दोपहिया वाहन को टक्कर मारकर बदमाशो द्वारा 50000 रुपये की लूट हुई है,जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक देहात श्री रवींद्र सिंह द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण के साथ साथ अभियोग पंजीकृत कर घटना के यथाशीघ्र खुलासे हेतु टीम गठित कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा कड़ाई से पूछ-ताछ में पीड़ित ने बताया कि वह मदरसे के पैसे को हड़पने के लिए झूटी लूट की साजिश रच रहा था।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts