बलिया–बैरिया कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरिया पश्चिम टोला बाग में मनेश्वर सिंह उर्फ छोटे की 16 मई को हुई हत्या की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफास ,05 अभियुक्त गिरफ्तार एंव बरामदगी दो अदद देशी पिस्टल 32 बोर 04 अदद जिन्दा कारतुस 32 बोर एंव मृतक का मोबाइल ।
16 मई को बैरिया पश्चिमी टोला के सागौन और आम के बगीचे में बगीचा मालिक मनेश्वर सिंह उर्फ छोटे पुत्र सत्यदेव सिंह निवासी बैरिया पश्चिमी टोला की हत्या के संबंध में बैरिया थाना में मु0अ0सं0 87/18 धारा 302/34/120बी0 भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ था। घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा कई टीमों का गठन किया गया था।
दिनांक 03.06.2018 को बैरिया पुलिस व स्वाट टीम को अहम सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर हत्या में शामिल प्रेम नरायण मिश्रा निवासी कुँवर टोला बैरिया को गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त द्वारा घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों के नाम एंव घटना से संबंधित दी गयी जानकारी पर अविनाश कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह को होन्डा शाइन यू0पी0 60 ए0डी0 9926 के साथ गिरफ्तार कर लिया।
हत्या में प्रयुक्त दोनों पिस्टल को अविनाश कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह निवासी मधुबनी थाना बैरिया की निशानदेही पर दो अदद 32 बोर की पिस्टल व 04 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा प्रेम नरायण की निशानदेही पर मृतक का सैमसंग का मोबाईल बरामद किया गया, जिसमें लगे सिम को घटना के दिन ही तोड़ देना बताया। इसके अतिरिक्त इस घटना में शामिल दिनेश यादव उर्फ बेचु यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव निवासी मिश्र की मठिया थाना बैरिया एवम मृतक की महिला मित्र को गिरफ्तार किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…