बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थाना के पलिया खास गांव में संदिग्ध हालत में रमेश पटेल की मौत के मामले में पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज न किए जाने से नाराज ग्रामीणों संग भारत आजाद पार्टी ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। रमेश पटेल को न्याय दो के नारे के साथ तख्तियां लहराईं। भारत आजाद पार्टी के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनोद यादव व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र पटेल के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का जत्था ट्रैक्टर व अन्य वाहन से मंगलवार की सुबह ही तहसील मुख्यालय पहुंच गया और चौकिया मोड़ के समीप से जुलूस निकाल पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रमेश पटेल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग से संबंधित नारेबाजी के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचे। जहां भाआपा के पदाधिकारियों ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। कहा कि हर दिन क्षेत्र के किसी न किसी ग्रामीण चट्टी पर जनचेतना जागरुकता कार्यक्रम होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…