उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड / बलिया : ब्लाक क्षेत्र सीयर अंतर्गत ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतो के मनरेगा व राज्य वित्त के कार्यो पर बोर्ड लगाने के नाम पर खूब सरकारी धन कि बंदर बाट हो रही है। ब्लाक क्षेत्र के मुबारकपुर, बासपार बहोरवा, अतरौल चक मिल्कान, टगुनिया, बहुता चक उपाध्याय, हल्दिरामपुर,सिसैण्डकला, मलेरा, ससना बहादुरपुर, सरया डिहु भगत,पिपरौली बड़ा गांव, तेंदुवा सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में किसी भी कार्य पर बोर्ड नही लगा हुआ है।
जहां ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायतों से प्रति वर्ष सैकड़ो कार्य कराए जाते है जिसमें पोखरी खुदाई नाला ख़ुदाई चक्क मार्ग इंटरलाकिंग सी सी मार्ग का कार्य कराया जाता है। जबकी शासन का आदेश है।कि कार्य शुरू करने से पहले साईन बोर्ड पर अनुमानित लागत के साथ कार्य का नाम लिख दिया जाए। लेकिन प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शासन के सभी कायदा कानून को ताक पर रख कर बिना साइनिंग बोर्ड लगवाए ही सरकारी धन का बंदर बाट करने में जमे हुए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…