उमेश गुप्ता
बलिया : बिल्थरा रोड जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह के प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र संबंधी नए आदेश के खिलाफ व शोषण करने के खिलाफ जनपद के सभी महाविद्यालयों के प्रबंधक लामबंद होकर मोर्या खोल दिया है। महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने गुरुवार को क्षेत्र के केशव प्रसाद पीजी कॉलेज ससना बहादुरपुर में बैठक की। कहा कि अब हम संगठित होकर निर्णायक भूमिका अदा करेगे।
बैठक में कुलपति के नए फरमान की निंदा करते हुए इसके खिलाफ संघर्ष की रणनीति तय की गई। सुहलदेव महाविद्यालय के प्रबंधक पूर्व सांसद बब्बन राजभर ने कहा कि एमए और बीएड के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा का केंद्र उसी विद्यालय पर रहता है, जहां छात्र अध्ययन करते हैं, लेकिन कुलपति ने लिखित परीक्षा केंद्र को ही प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र बना दिया है। इस व्यवस्था से छात्रों और अभिभावकों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने महाप्रबंधकों से एकजुटता बनाकर कुलपति के निर्णय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष छेड़ने की अपील की। केशव पीजी कॉलेज के प्रबंधक इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कुलपति का निर्णय छात्र हितों के विपरीत है। विवेकानंद महाविद्यालय के प्रबंधक टीएन मिश्र ने कुलपति पर छात्र हितों के खिलाफ आचरण का आरोप लगाते हुए प्रबंधकों से लामबंद होने की अपील की।
इस मौके पर संजय सिंह, धर्मात्मा गुप्ता, मोहम्मद इश्तियाक, राम शब्द मौर्य, दीपक सिंह, अभय सिंह, डॉ विनोद सिंह, बृजेंद्र बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, समेत जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रबंधक मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…