उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा के मौजा विशुनपुरा में शुक्रवार को अपराहन करीब डेढ़ बजे आग लगने से चार मड़हे जलकर राख हो गए। इस दौरान घटना में एक गाय और बछिया गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि एक लाख से अधिक की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। घटना की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। ये सभी पांचों परिवार अब विना भोजन, बिस्तर के आकाश तले गुजारा करने को मजबूर हो गये। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचा था। एसडीएम राधेश्याम पाठक के निर्देश पर तहसीलदार यशवन्त राव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि रिपोर्ट भेजी जा रही है नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा मौजे में मनन यादव ,जय मंगल यादव, विक्रमा यादव, बिरिजा यादव, सीताराम यादव आदि के मड़हे हैं। इसमें एक मड़हे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के झोंके से आग ने उग्र रूप अख्तियार कर लिया ,और आस-पास के सभी मड़हों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मडई में रखें चार अदद चारा मशीन, तीन अदद साइकिल के अलावा अनाज, भूसा, कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। इस दौरान सीताराम की गाय और बछिया गम्भीर रूप से झुलस गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण मौके पर जुट गए तथा पम्पिंग सेट चालू करवाने के बाद पानी से आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कोई सामान बचाया नही जा सका
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…