Categories: UP

मनियर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

अंजनी राय

बलिया।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने बताया कि शुक्रवार को मनियर इण्टर कालेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर एवं एण्टी रैगिंग कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
उन्होंने 14 जुलाई को दीवानी न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा है कि जो भी मुकदमें किसी भी न्यायालय में लम्बित हो उसे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगवाये ताकि उसका निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सके

Adil Ahmad

Recent Posts