बेल्थरा रोड/बलिया: केंद्र सरकार से लगायत राज्य सरकार तक गाँवो कि साफ सफ़ाई ब्यवस्था को चकाचौध करने हेतु प्रत्येक राजस्व गाव में सफाई कर्मी नियुक्त किये गये है।परन्तु सरकार का यह सपना ज्यादातर गाँवो में धुमिल होता नजर आ रहा है। ब्लाक क्षेत्र सियर कि ग्राम सभा ससना बहादुरपुर जो लगभग चार हज़ार आबादी का गाव है जहा सभी समुदाय के लोग है।इस गाव में सफाई के अभाव में चारो तरफ गंदगी का अम्बार लगा हुआ है।जहा नालियां जाम होकर उफान मार रही है।इस चार हज़ार आबादी वाले गांव में प्रधान कि उदासीनता के चलते लगभग दो वर्षों से सफाई कर्मी गाव में कभी कभार नज़र आता है जिससे गॉव कि साफ सफाई कि ब्यवस्था रामभरोसे चल रही है चारो तरफ गंदगी का अम्बार लगने के साथ नालियां पट कर मुख्य मार्गो पर उफान मार रही है जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।इस समस्या के समाधान हेतु ग्रामीणों ने कई बार सम्बंधित अधिकारियों से शिकायत किया मगर वही धाक के तीन पात साबित हुआ और शिकायत को ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया।जिसको लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए एक बार फिर आलाधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…