बलिया-बिल्थरा रोड उभांव थाना क्षेत्र के बिल्थरा रोड-मधुबन राज मार्ग पर ग्राम बभनियाव मोड़ पर शनिवार की शाम करीब 6 बजे सवारी से भरी एक टैम्पो नंबर यूपी 60 टी 6439 को पीछे से एक अज्ञात अल्ट्रो कार से चालक ने धक्का देकर फरार हो गया इस घटना में टैम्पो सवारी सहित सड़क की बायीं तरफ खंती में पलट गया। इस घटना में महिला व पुरुष मिलाकर 8 लोग चोटिल हो गए।
घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त टैम्पो में चालक ने बिल्थरा रोड से सवारी लेकर मधुबन के लिए चला था कि जैसे ही वह बभनियाव मोड़ पर पहुंचा था कि पीछे से एक अज्ञात अल्ट्रो कार टैम्पो में धक्का देकर भाग गया और टैम्पो खंती में चली गयी। मौके पर अखोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनार्दन यादव व ग्रामीण भारी भीड़ लग गयी सभी चोटिलो को सीएचसी सीयर में उपचारार्थ दाखिल कराया गया। चोटिलो में मधुबन थाना क्षेत्र के रमाकांत उम्र (50) वर्षीय पुत्र खरपत्तू ग्राम कटघरा शंकर, प्यारी देवी पत्नी रामबली, राधिका देवी (50) पत्नी सीताराम, सुशील देवी (30) पुत्री सीताराम ग्राम जवहिरा पुर, हिमदुन (70), सिपाह, गणेश सिंह (45) पुत्र विश्वनाथ सिंह ग्राम हँकारी पुर, ललिता देवी (38) पत्नी देवेंद्र ग्राम लतुरा, गिरिजा शंकर (50) पुत्र विन्दा ग्राम ख़िरीकोठा (मऊ) शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…