अंजनी राय
(बलिया)। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सन्दवापुर गांव के समीप स्थित राईस मिल से चार दिन पूर्व बरामद एक ट्रक सरकारी चावल को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ई सी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इनमें एक राईस मिलर राकेश राय व ठेकेदार बिजेंद्र कुमार को मुलजिम बनाया गया है।
बता दें कि गुरुवार की शाम को एक ट्रक सरकारी चावल बलिया से विपणन केंद्र पंदह आया था। शाम हो जाने के कारण चावल विपणन केंद्र पर नहीं उतर पाया था। इस दौरान केंद्र पर खड़ा ट्रक चावल सहित रात में गायब हो गया था। किसी के द्वारा दी गई सूचना पर जिलाधिकारी ने चावल सहित ट्रक को बरामद करने का निर्देश एस डी एम को दिया। एस डी एम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये सबसे पहले विपणन गोदाम पंदह को सील कर ट्रक की बरामदगी हेतु सक्रिय हो गए। दूसरे दिन सुबह चावल सहित ट्रक राइस मिल सन्दवापुर से बरामद हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गठित बिभिन्न अधकारियों की टीम द्वारा जांच व आख्या के बाद उक्त मुक़दमा पंजीकृत कराया गया है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…