उमेश गुप्ता
बलिया:नगरा सोमवार को अर्धरात्रि मे निजी वाहन से उपचार कराने हेतु नगरा से लखनऊ जा रहे कारोबारी एवं उसका परिवार सहित सात लोग देवरिया में सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुॅचे परिजन सभी घायलों को एम्बुलेंस से नगरा ले आए तथा निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती कराए। चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति देख कारोबारी एवं एक महिला मेडवाईफ को वाराणसी रेफर कर दिया वाराणसी पहुँचते ही चिकित्सक ने मेडवाईफ महिला को मृत घोषित कर दिया।
नगरा कस्बे के किराना व्यवसायी 40 वर्षीय तारकेश्वर बरनवाल पुत्र गोपाल जी बरनवाल कार से अपनी पत्नी प्रियंका 35, पुत्र रिशु 7, विश्वनाथ गुप्ता 35 पुत्र बेचन गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता 20 पुत्र रामबहादुर गुप्ता, नर्स गिरजा देवी 45 व चालक अशोक पटेल 48 पुत्र शिव शंकर के साथ सोमवार की रात उपचार कराने हेतु लखनऊ के लिए निकले। वाहन तारकेश्वर चला रहे थे। अभी वे लोग देवरिया से लगभग दो किमी आगे ही पहुँचे थे कि ट्रक ने पीछे से कार से जोरदार धक्का मार दिया। जिससे कार बुरी तरह क्षति ग्रस्त होकर गड्ढे मे गिर गई तथा उसमें सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुँचे तथा सभी घायलों को एम्बुलेंस से नगरा ले आए और निजी चिकिस्तक के यहाँ भर्ती कराए। चिकित्सक ने कारोबारी तारकेश्वर व गिरजा देवी की स्थिति गम्भीर देख उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी पहुॅचते ही चिकित्सक ने गिरजा देवी को मृत घोषित कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…