अंजनी राय
रसड़ा(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी देहात मण्डल की बैठक स्थानीय श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में अध्यक्ष सर्वेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनायी गयी।
इस मौके पर अपने सम्बोधन में देहात मण्डल अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि तथाकथित ढंग से अपने को पदाधिकारी बताकर गुमराह करने वालों की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया जायेगा। उन्होंने उपाध्यक्ष गण के रूप में विनोद मिश्रा, श्रीनिवास पांडेय, मुन्ना पांडेय, निर्भय कुशवाहा, शशिभूषण सिंह, सुभाष चौहान, महामंत्री सतीश मौर्य, दिनेश तिवारी, कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र वर्मा, मंत्रीगण कमलेश राजभर, मीरा देवी, अशोक मौर्य, अजय गुप्ता, राजेश पासवान आदि को रसड़ा देहात मण्डल का अधिकृत पदाधिकारी बताते हुए कहा कि संगठन में लगन से काम करने वालों का सम्मान हर समय बढ़ता है, इससे सबको सीख लेना चाहिये।
बैठक में प्रेमचंद्र सिंह, प्रेमप्रताप तिवारी, दिनेश तिवारी, श्रीभगवान सिंह, भारतभूषण दूबे, अभिषेक पांडेय, श्रीनिवास पांडेय, निर्भय कुशवाहा, कमलेश, दिलीप सिंह, विनय गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी, मायानंद यादव आदि रहे। संचालन सतीश मौर्य ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…