Categories: Ballia

जहरीले जन्तु के काटने से बालक की मौत

उमेश गुप्ता 

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के सिसयण्डकला ग्राम निवासी 12 वर्षीय किशन पुत्र जयकुमार की शुक्रवार की रात किसी जहरीले जन्तु के काटने से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बालक शुक्रवार की रात अपने पिता के साथ घर के बाहर सोया हुआ था। रात में बालक लघुशंका करने के लिए उठा। इस बीच उसे किसी जहरीले जन्तु ने काट दिया।

इसकी जानकारी बालक ने पिता को जगाकर दे दिया।परिजनों ने घरेलु उपचार करने के साथ उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। झाड़फूंक भी कराया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बालक की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

pnn24.in

Recent Posts