Categories: Ballia

दुर्घटना में चीफ फर्माशिष्ट की मौत

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। सीएचसी नवानगर में चीफ फर्माशिष्ट पद पर तैनात बृजभान यादव (58) की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके शोक में सोमवार को इमरजेंसी सेवा को छोड़ स्थानीय सीएचसी दोपहर से बन्द कर दी गयी। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि वे यहां से बाईक द्वारा सोमवार की बीती रात करीब एक बजे नवानगर के लिए जा रहे थे। उभांव थाने के करीब किसी अज्ञात चार पहिया वाहन से उनकी बाईक का आपस में भिड़न्त हो गया चोटिल हालत में उनका प्राथमिक उपचार कर गम्भीरावस्था में उन्हें हायर सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया। उन्हे उपचार हेतु गोरखपुर ले जाया जा रहा था कि देवरिया के आसपास उनकी मौत हो गयी। देवरिया पुलिस द्वारा उनके शव का पीएम भी कराया गया है।

Adil Ahmad

Recent Posts