बलिया :भारत नौजवान क्रांति सभा के संरक्षक श्री प्रवीण के पिता पूर्व प्रवक्ता व सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर बहादुर सिंह के पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रसड़ा सरकारी अस्पताल में मरीजो एव गरीबो के बीच फल वितरण किया। तत्पश्चात रसड़ा वन विभाग में पहुचकर किसी शिकारी के गोली से घायल हिरण का ईलाज कराया गया ।
वन विभाग में पहुच सभा के रूप में परिवर्तित हो वक्ताओं की कड़ी में बोलते हुये विशाल चौरसिया , उमेश सिंह, सूर्यकांत यादव ने कहा कि अगर सादा जीवन उच्च विचार का उदाहरण देखना हो तो हम स्व0 सिंह के जीवन को हम देख सकते है ।
वक्ताओं में मंगल सिंह, अविनाश सोनी, हिमांशु सिंह, शिवशंकर रावत बिहारी व कालू पांडेय जी रहे ।
इस अवसर पर ट्रेजरी गुप्ता, आकाश गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजा, दाऊद चुन्नू, बृजमोहन सिंह इत्यादि उपस्तिथ रहे ।
कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं को सभा के संयोजक जावेद अंसारी जाम ने धन्यबाद दिया व अपने संगठन के उद्देश्य को दोहराते हुये कहा कि संगठन यू ही जानवरों , गरीबो, यतीमो, शोषितो, पीड़ितों, महिला व सर्व समाज का सेवा करता रहेगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण सिंह व संचालन जावेद अंसारी जाम ने किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…