उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। बलिया से पुलिस परीक्षा देकर लौट रहे आदर्श चौधरी (30) पुत्र जवाहर चौधरी की सोमवार की देर रात मौत हो गयी। मृत युवक गोरखपुर जनपद के चौरीचैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया का निवासी था। उसके चचेरे भाई रत्नेश चौधरी के अनुसार मृत युवक बलिया में देलही पब्लिक स्कूल में पुलिस परीक्षा देकर वापस घर के लिए लौटा था कि रास्ते में सिकन्दरपुर के बाद बिल्थरारोड के लिए एक टैम्पो पर सवार होकर चल दिया। जब वह हल्दीराम के समीप पहुंचा तो परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण वह टैम्पो से उसका सिर बाहर था। सामने से कोई अज्ञात वाहन से उसका सिर टकरा गया और उसे चोट लग गयी जिससे उसका आधा सिर ही उड़ गया। उसे स्थानीय सीएचसी पर उपचारार्थ दाखिल कराया गया जो उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…