उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। भारत आजाद पार्टी के तत्वावधान में ग्राम पलिया के रमेश पटेल की मौत के मामले को लेकर स्थानीय तहसील पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में महिला व पुरुष दोनों शामिल रहे। पार्टी की ओर से चार सूत्रीय एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम राधेश्याम पाठक को सौंपा गया। जिसमें घटना की प्राथमिकी दर्ज करने, घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने, घटना के दोषियों को गिरफ्तार कराने और दाोषी थानाध्यक्ष को बरखास्त करने की मांग की गयी है। यह भी चेतावनी दी गयी है कि मांग के अनुसार कार्यवाही नही अमल में लायी गयी तो घटना के राजफास होने तक आगामी 24 जून से तिरनई खिजिरपुर चट्टी पर बेमियादी क्रमिक अनशन की चेतावनी दी गयी है। इस आन्दोलन में विनोद यादव मानव, स्वतंत्र पटेल, भरत पटेल, राज कुमार यादवरामायण भारती, रामसरन यादव, राधेश्याम गोंड, उमेश पटेल, हीरामन पटेल, रामभवन पटेल, डा. देवेन्द्र पटेल, अरुण पटेल, लक्ष्मीना देवी, मंजू देवी, लालमती देवी, सेवाती देवी आदि शामिल रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…