मु० अहमद हुसैन( जमाल) वकील अहमद अंसारी
बलिया : जिले के नोडल अधिकारी व गृह सचिव ओम प्रकाश वर्मा शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न परियोजनाओं व कार्यालयों के निरीक्षण के साथ कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन आज शुक्रवार को दोपहर 2 बजे एटीएस हुसैनाबाद व क्षेत्रीय पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने के बाद वहीं चांदपुर के सामने घाघरा नदी पर सेतु निर्माण के कार्य का निरीक्षण करेंगे। शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। शनिवार को रसड़ा में सुबह 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 10 बजे रसड़ा तहसील, 11 बजे ब्लॉक कार्यालय व 12 बजे रसड़ा कोतवाली का निरीक्षण करेंगे। शनिवार को ही दोपहर बाद 3 बजे सीयर ब्लाक के तुर्तीपार गांव में चौपाल लगाकर वहां हुए विकास कार्यों का सत्यापन करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…