Categories: Ballia

बलिया-संदिग्ध परिस्तिथियों में झुलसा छितेश्वर रजक

बलिया -मु० अहमद हुसैन( जमाल) वकील अहमद अंसारी

बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर निवासी छितेश्वर रजक (47) पुत्र झगरू रजक गुरुवार को संदिग्ध कारणों से झुलस गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पलाल रेफर कर दिया।छितेश्वर ने अस्पताल में बताया कि गैस का चूल्हा जलाते वक्त आग की लपटे उठी, जिसकी चपेट में आने से वह जल गया। कहा कि मेरे लड़के बोरियां फेंक कर मेरी जान बचाये। इस बाबत डॉ. अधीक्षक विजय कुमार यादव ने कहा कि जले हुए ब्यक्ति के शरीर से मिट्टी तेल जैसी बदबू आ रही है। 45 फीसदी जल चुका है। स्थिति खतरे में है।

Adil Ahmad

Recent Posts