( वकील अहमद अंसारी )
बलिया. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की शादी 21 जून को हो जाने के बाद हुई अब 24 जून को राजभर के पैतृक गांव फत्तेहपुर सिंधोरा में रिसेप्शन की तैयारी जोरों पर है । प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों सहित कई वीआईपी यहां पहुंचने वाले हैं ऐसे में ओमप्रकाश राजभर के घर दरवाजे तक पहुंचने के लिए सुगमतापर्ण रास्ता व सड़क तैयार करने के लिए मंत्री ओ पी राजभर खुद अपने हाथों फावड़ा और कुदाल लेकर समर्थकों के साथ रास्ता बनाने उतर गए और अपने घर तक के लगभग 500 मीटर सड़क दुरुस्त कर डाली ।
इसके बारे में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना रहा कि इस रास्ता के बनाने के लिये कई बार प्रशासन से निवेदन किया इसके बावजूद यह सड़क नहीं बनाई गई ,जबकि 24 जून को बेटे का रिसेप्शन है। कई वीआईपी गांव आएंगे। इसलिए हम खुद सड़क बनाने में लग गए।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन योगी सरकार पर कमेंट करके चर्चाएँ आम में रहते हैं। जिन्होंने बीते शुक्रवार को भी यह कह कर गठबंधन सरकार के अपने विरोधियों के माथे पर दबाव बढ़ा दिया है कि- मुझे दबाने का प्रयास ना किया जाए तो बेहतर होगा क्योंकि, मैं जवालामुखी हूं, जितना दबाओगे उतना खतरनाक होता जाऊंगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…