जमाल आलम
बैरिया, बलिया। रेवती थानान्तर्गत अधिसिझुआ के निकट घाघरा नदी के छाड़न में सोमवार को नहाने गई संदीपा कुमारी (14) पुत्री भीम बिन्द व उसकी मौसी लालती देवी (30) पत्नी राजा बिन्द की डूबने से मौत हो गई। रेवती पुलिस व कानूनगो ने घाघरा से निकाले गए दोनो शव का पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना से शादी का माहौल गमगीन हो गया है।
अधिसिझुआ गांव में जगदीश बिन्द के भाई गजेन्द्र बिन्द का तिलक 19 जून को हो चुका है। बारात 27 जून को सुनिश्चित है। अपने जीजा के भाई की शादी में आई राजपुर पोखरा बांसडीह निवासिनी लालती देवी पत्नी राजा बिन्द व अधिसिझुआ निवासी भीम बिन्द की पुत्री संदीपा सोमवार को सुबह 9 बजे के लगभग घर व आसपास की महिलाओं के साथ घाघरा के छाड़न मे नहाने गई थी। नहाते समय संदीपा गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे बचाने के लिए उसकी मौसी लालती देवी लपकी। वह भी गहरे पानी मे चली गई। दोनो डूबने लगी। घाट पर की महिलाओं ने शोर मचाया। जब तक लोग पहुंचते दोनो डूब गई। जुटे लोग जाल फेंक कर दोनो के शव को बाहर निकाला। सूचना पर चौकी इंचार्ज सदानंद यादव व कानूनगो सियाराम यादव पंचनामा कर शव को जिला मुख्यालय भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…