जमाल अहमद
दुबहर। बाल विकास परियोजना कार्यालय बलिया के तत्वावधान में सोमवार को लाडली दिवस के मौके पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगवा और अखार में सैकड़ो गर्भवती महिलाओं तथा 7 माह से 3 वर्ष के बच्चों में पुष्टाहार के अलावा प्रीमिक्स लड्डू, विनिंग फूड आदि का वितरण किया गया ।
इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सेराज अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव गिराव के गर्भवती महिलाओं बच्चों आदि के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय के माध्यम से पौष्टिक आहार वितरण करने का कार्यक्रम महीने में निर्धारित किया है जिसका वितरण ग्राम सभा में आंगनबाड़ी के माध्यम से ही किया जाना है । जिसका लाभ ग्रामीणों को जागरुक होकर उठाना होगा । उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय से लाभार्थियों का पंजीकरण करते हुए उन्हें पुष्टाहार का वितरण प्रत्येक माह करना सुनिश्चित करें । जिस की समीक्षा समय-समय पर की जाएगी ।
इस मौके पर दुबहर की सीडीपीओ शालिनी श्रीवास्तव मुख्य सेविका नीलम राय शिवजी पाल सुनीता सिंह मंटू सिंह अर्चना तिवारी कंचन चंद्रा वंदना पाठक संजू देवी आशा मालती देवी मांती देवी आदि लोग उपस्थित रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…