जमाल अहमद.
रेवती। स्थानीय थानाक्षेत्र के श्रीनगर गांव में मंगलवार के दिन 11 हजार वोल्ट का एचटी तार एलटी तार के सम्पर्क में आने की वजह से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गये।आनन-फानन में झुलसे हुए लोगों को सीएचसी सोनवरषा तथा एक को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया।जहां चार की स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया।
रेवती।श्री नगर गांव में बिजली से झुलसे लोगों को जब सोनबरसा इलाज के लिए लाया गया। तो चिकित्सक बाहर से दवा व इंजेक्शन मंगवा रहे थे।झुलसे हुए लोगों के परिजनों सहित उपस्थित लोगो का कहना है कि अस्पताल में इमरजेंसी से निपटने के लिए भी दवा नहीं है।ऐसे में गरीब लोगों का इलाज कैसे होगा समझ से परे है।
श्रीनगर गांव में बिजली पासवान,बरमेश्वर सिंह,संटू सिंह,गोपाल गुप्ता, अमिताभ सिंह,टिंकू सिंह आदि दर्जनभर लोगों के घरों में हाई टेंशन का करेंट उतरने से मंगलवार को गांव के दर्जनों लोगों का करीब तीन लाख रुपये का फ्रीज, कूलर, पंखे, टीवी आदि समान जल गए।ग्रामीणों के बार-बार फोन करने के बावजूद बैरिया विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता ने फोन नहीं उठाया,आधा घंटे तक गांव में भगदड़ की स्थिति बनी रही।ग्राम प्रधान राजेश यादव ने बैरिया थाने में फोन कर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली की सप्लाई बंद कराया।तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
बिजली के करेंट से झुलस कर बुरी तरह से घायल होने वालों में सुमित पासवान 16 पुत्र मनोज पासवान,हीरामुनी देवी 60 पत्नी बिजली पासवान, चंद्रावती देवी 50 पत्नी बरमेश्वर सिंह,खुशी 16 पुत्री विजेन्द्र सिंह,अंशु उर्फ मण्टी पुत्री गोपाल जी गुप्ता,श्वेता (16) शामिल हैं।वहीं रीना 22 तथा सुखल 40 वर्ष आंशिक रूप से घायल हो गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…