Categories: BalliaUP

बलिया – रेलवे ट्रैक पर मिली युवक एवं युवती की लाश से क्षेत्र में फैली सनसनी

जमाल अहमद.

बलिया। वाराणसी-छपरा रेल खंड पर स्थित बलिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन से 100 मीटर पूरब रेल ट्रैक के किनारे एक युवक व युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही सतनीसराय पुलिस चौकी इंचार्ज भानु प्रकाश सिंह हमराही जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये है।

जुटी भीड़ से दोनों की शिनाख्त कराने की कोशिश अब तक असफल है। युवक की उम्र 25 व युवती की उम्र 23 वर्ष के आस-पास है। घटनास्थल पर जितने मुंह उतनी तरह की बाते हो रही है। कोई इसे आत्म हत्या करार दे रहा है तो कोई दुर्घटना बता रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुटी है।

pnn24.in

Recent Posts