जमाल आलम
सिकन्दरपुर, बलिया। एक तरफ सरकार स्वच्छता का पखवारा चला लोगों को जागरूक कर ही वही स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से सफाई अभियान के जरिए स्वच्छता का संदेश लेकर आमजन को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही गांव में सफाई कर्मियों की भारी-भरकम फौज की तैनाती के बावजूद साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। पंदह ब्लॉक अंतर्गत लगभग आधा दर्जन गांव है जहां सफाई कर्मी नदारत है,अगर आते भी हैं तो ग्राम प्रधानों की आवभगत में लगे रहते हैं उधर गांव की नालियां बजबजा रही हैं। एकइल गाव निवासी संजीव सिह ने लिखित एवं मौखिक रूप से कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन उसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था दुरुस्त ना होने के कारण वातावरण नरकीय बन गया है, हर गांव की नालियां बजबजा रही हैं ,और संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है, वही लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि शीघ्र ही अगर इन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…