जमाल आलम
बलिया-बैरिया रोड स्थित दुबहड़ थाना क्षेत्र के बसरिकापुर ढ़ाले पर गुरुवार को मनबढ़ युवकों ने एक जीप चालक की तब तक पिटाई की, जब तक की वह अचेत नहीं हो गया। अचेतावस्था में चालक को वही छोड़ मनबढ़ युवक भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंची एक महिला ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बैरिया से सवारी लेकर जीप चालक हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा निवासी राजकुमार राम (30) बलिया आ रहा था। अभी वह बसरिकापुर ढाले पर पहुंचा ही था कि लगभग आधा दर्जन युवक जीप को रोक, चालक पर हमलावर हो गये। बुरी तरह चालक की पिटाई करने के बाद हमलावर भाग खड़े हुए। संयोग से एक महिला वहां पहुंची और चालक को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल पहुंचायी, जबकि अन्य लोग तमाशाबीन बने रहे। उधर, घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने जीप को अपने कब्जे में ले लिया। चालक के साथ घटना क्यों हुई? इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है, क्योंकि चालक को अभी तक होश नहीं आया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…