जमाल आलम
बलिया रेवती।स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिन्न-भिन्न जगहों से शुक्रवार के दिन 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।एसआई परमानन्द त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि रेवती-बैरिया मार्ग पर कोल नाला चट्टी पर एक व्यक्ति 20 लीटर का गैलन लेकर खड़ा है।गैलन से दुर्गंध आ रही है।पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति को गैलन सहित अपने कब्जे में ले लिया।निरीक्षण करने पर गैलन में अवैध कच्ची शराब पाई गई।पूछताछ किए जाने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम शिव जी गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता निवासी जमालपुर थाना बैरिया बताया।वहीं दूसरी तरफ स्थानीय बस स्टैंड पर भी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ जयराम पुत्र छितेश्वर बिंद निवासी रामपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…