जमाल आलम
बलिया-दुबहर । क्षेत्र के घोड़हरा गांव के प्रधान नफीस अख्तर ने पर्यावरण को हरा-भरा करने के लिए शुक्रवार के दिन छायादार पौधे लगाकर ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पौधा लगाने की अपील की । इस मौके पर ग्राम प्रधान ने कहा कि समय से वर्षा का ना होना वृक्ष के कमी का कारण है। आज सही मायने में पर्यावरण की रक्षा के प्रति हम लोग सजग ना हुए तो आने वाली पीढ़ी को घनघोर संकटों से गुजरना पड़ेगा । इसलिए भविष्य की चिंता करते हुए हम भारतवासियों को वृक्षारोपण के कार्य को अभियान बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है । तभी जाकर के हम लोगों को प्रकृति के द्वारा मिलने वाला उपहार मिलता रहेगा । इस मौके पर वन दरोगा श्रीकांत राय ने कहा कि पौधरोपण के कार्यों में ग्रामीणों को जागरुक होने की आवश्यकता है । वन विभाग के लोग हमेशा उनके साथ खड़े हैं क्योंकि हमें तो पुरानी पीढ़ी ने जो पेड़ पौधे लगाकर दिए उनका उपयोग किए लेकिन हमारा भी दायित्व है कि हम भी अपनी आने वाली पीढ़ी को कुछ देकर के जाएं । पेड़ पौधा लगाने से न केवल फल और लकड़ियां मिलती हैं बल्कि सबसे जरूरी जीने के लिए ऑक्सीजन का स्रोत भी हमारे पेड़ पौधे ही हैं । इसलिए जीवन बचाने के लिए पेड़ पौधा लगाना सबसे आवश्यक है । इस मौके पर अजय कुमार तबरेज बिस्मिल्लाह सोनू दीपक राजेश महेन्द्र पतिराम संदीप आदि लोग रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…