जमाल आलम
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के सभासदों का नौ सूत्रीय मांगों को लेकर महावीर घाट गंगाजी मार्ग पर चल रहे धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन शुक्रवार को सभासदों व नगरवासियों ने अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि नपा का कूड़ा गंगा घाट पर न गिराकर बसंतपुर ट्रीटमेंट प्लांट पर गिराया जाय। जिन वार्डों में पाइप लाइन नहीं है वहां तत्काल पाइप लाइन बिछवाया जाय। जिन वार्डों में अमृत योजना का फार्म भरा गया है, उसे पूरा किया जाय। जितने ट्यूबेल पर जेनरेटर लगे है उसे चालू किया जाय। 14वां वित्त का टेण्डर निरस्त कर पुन: वार्डवार टेण्डर कराया जाय। समस्त वार्डों में हैंडपंप लगवाया जाय। नपा का अमीन गलत तरीके से कार्य देख रहा है उसे हटाया जाय। ट्यूबेल व आरओ मशीन पर गलत तरीके से रखे गये लड़कों को हटाया जाय। समस्त वार्डों के नाली, सड़क, लाइट, हैंडपंप को तत्काल बनवाया जाय। संजय यादव लुत्ती, पल्लू जायसवाल, सत्येन्द्र गोंड, उमेश कुमार, विक्की कुमार, दीपक कुमार, सुभाष चन्द्र वर्मा, लालजी सिंह, पप्पू यादव, शाहिद आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…