उमेश गुप्ता
बलिया:बिल्थरा रोड उभाव थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्थरा बाजार-शाहपुर मार्ग के बीच पिपरौली ग्राम पंचायत की सीमा क्षेत्र में गुरुवार की रात अबूझ हाल में सड़क के किनारे अचेतावस्था में एक युवक पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पिपरौली बड़ागांव के महिला प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ने पुलिस की मदद से अचेत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाने के बाद उसके जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसके अभिभावकों को सूचना दी गई। अभिभावक युवक को अपने साथ लेकर चले गए मूल रूप से सिकंदरपुर निवासी युवक अपने गांव किसी शादी समारोह में भाग लेने आया था । और वह आंध्र प्रदेश के आदिलाबाद में रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिपरौली की सीमा क्षेत्र में सुनसान स्थान पर सड़क के किनारे ओंधे मुंह गिरे युवक को देख एक महिला ने इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान को दी। प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना देकर अचेत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। इस दौरान युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए उसके परिजनों को सूचना दी गई। देर रात तक सिकंदरपुर से युवक के परिजन बिल्थरारोड पहुंचे और युवक को अपने साथ लेते चले गए। इस दौरान युवक कुछ भी बताने में असमर्थ था। किन परिस्थितियों में युवक सड़क के किनारे पाया गया। ऐसी चर्चा है कि नशीला पदार्थ खिलाकर युवक के पास से 20 हजार नगद आदि लेकर बेहोशी की हालत में छोड़ अपराधी चम्पत हो गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…