Categories: BalliaCrime

शिक्षक-शिष्या के दुराचार का वीडियो हुआ वायरल

जमाल आलम

बलिया, रेवती। शिक्षक-शिष्या के दुराचार का वीडियो वायरल होने के मामले में रेवती पुलिस ने श्रीनगर निवासी आरोपी शिक्षक संजय वर्मा उर्फ आनंद पुत्र त्रिभुवन वर्मा को ।गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।
गौरतलब हो कि रेवती थाना क्षेत्र के उक्त शिक्षक द्वारा अपने छात्रा के साथ दुराचार का वीडियो वायरल किया गया था, जिसकी जानकारी होने पर छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी शिक्षक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। एक सप्ताह बाद पुलिस ने रेवती रेलवे स्टेशन से आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर शुक्रवार को चालान किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts