औराई भदोही।।पुलिस अधीक्षक श्री सचींद्र पटेल के निर्देशन में पशु तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औराई की टीम ने चेकिंग के दौरान पशु तस्करो के वाहन नम्बर U P 71 B 9012 ट्रक को चारों तरफ से सड़क पर अवरोध खड़ा कर रोक लिया। तथा भाग रहे 3 पशु तस्करो को औराई चौराहे से बीती रात दबोच लिया गया। ट्रक में क्रूरतापूर्ण तरीके से रस्सियों से बाँध कर बर्बरता पूर्ण भर कर बध हेतु ले जा रहे 14 राशि भैस /भैसा को बरामद किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्करो में सलमान पुत्र पीर मोहम्मद व मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद कादिर ग्राम अमवा थाना खागा जिला फतेहपुर के निवासी हैं। तथा कल्लू पुत्र करीम ग्राम वेजवा थाना औराई कोतवाली का निवासी है।पशु तस्करो की मदद करने वाला व तस्करी में लिप्त गिरफ्तार कल्लू का भाई शमशुददीन मौके से फरार हो गया। सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।मौके से फरार हुआ शमसुद्दीन की औराई पुलिस तलाश में जुटी हुई है औराई पुलिस ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की चेकिंग क दौरान एक ट्रक को चेक किया गया जिसमे से 14 राशि भैस /भैसा को बरामद किया गया है आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है और फरार आरोपी की तलाश जारी है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…