अनिल कुमार
पटना. राजधानी पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके परिचितों ने घर से भगा कर रेप कर दिया।
विगत 17 जून से युवती अपने घर से लापता थी। जिसके फलस्वरूप युवती के पिता ने परसा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था। पीड़िता अपने परिचित टिंकू कुमार के कहने पर अपने घर से फरार हो गई थी।फरार होने के बाद युवती को टिंकू ने बिहटा और कोईलवर ले जाकर कई बार रेप किया।
पीड़ित लड़की को जब पुलिस ने बरामद कर लिया तो परसा बाजार क्षेत्र के ही एक उपमुखिया ने पीड़िता को धमका कर यह बोला कि तुम कोर्ट में यह बयान देना कि हम अपने परिवारजनों के प्रताड़ना से तंग आकर घर से भाग गए थे और पीड़िता ने भी कोर्ट में पुलिस द्वारा कराये गए 164 के बयान में यही बयान दर्ज करा दिया गया।
आज शनिवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ पटना के तेजतर्रार एसएसपी मनु महाराज के कार्यालय पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई कि टिंकू कुमार ने ही झांसा देकर मुझे ट्रेन से बिहटा और कोईलवर ले जाकर कई बार मुझसे जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि पीड़िता का फिर से 164 का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। वहीं आरोपी टिंकू कुमार के गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान टिंकू कुमार के सहयोगी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता की मेडिकल जांच भी करायी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…