साकिब अहमद
बिहार-सिवान हुसैनगंज:सरकार एक तरफ 24 घंटे में 20 घंटे बिजली देने की दवा कर रही हैं लोगो को केवल अस्वाशन मिलने से काफी परेशान हो चुके हैं आज इन्ही सभी समस्याओं से जूझ रहे आक्रोशित लोगों ने जमकर बिजली बिभाग के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे है ।
हुसैनगंज प्रखण्ड के रामपुर गांव में शुक्रवार को टांसफार्मर बीस दिनों से खराब पड़ा हुवा है कभी कभी गांव वालों ने खुद से मिस्त्री बोलाकर जैसे तैसे बनवाकर काम चलाते हैं लेकिन फिर दो से तीन दिन के अंदर खराब हो जाता हैं इस भीषण गर्मी में बिधुत विभाग ध्यान नहीं दे रहा है जिसे लेकर आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया ग्रमीणों के माने तो इस गांव में कंजूमर बहुत ज्यादा है और ट्रांसफार्मर का केबी कम है कंज्यूमर ज्यादा और ट्रांसफर कम केबी के होने की वजह से बार-बार जल जाता है
और इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार एसडीओ और बिभाग के जेई को दिया गया लेकिन विभाग ध्यान नहीं देता हैं।यहा तक कि कोई सरकारी कर्मचारी टांसफार्मर को बनाने तक नही आते है मजबूरन ग्रामीण खुद बनाते है या किसी प्राइवेट मेकेनिक को बुलाकर ठीक करते हैं ।
इस हंगामे में बिट्टू सिंह, श्यामबहादुर सिंह, शुभनारायण सिंह, रंजीत सिंह, श्रद्धा शर्मा, रविंदर सिंह, राधेश्याम सिंह, राजकुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, भोला सिंह, उदय सिंह, गोलू,सिंह, रमाकांत सिंह, प्रेम सिंह समेत सेंकडो ग्रमीण मौजूद रहे ।
क्या कहते हैं जेई…..
इस मामले में जब जेई रंजीत कुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने इस तरह की सूचना नही होने के हवाले देते हुए मोबाइल फोन को डिस्कनेक्ट कर दिए
क्या कहते हैं ग्रमीण एसडीओ…..
बिजली बिभाग के ग्रमीण एसडीओ नुरुल होदा ने बतया की अगर ट्रांसफार्मर खराब हो गया होगा तो उसको बदल दिया जाएगा संज्ञान में आया है जांच करने के लिए जेई को बोल दिया जा रहा है जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…