मैरवा : बुधवार को प्रखण्ड परिसर में जिला के वरीय पदाधिकारी संदीप कुमार और बीडीओ शैलेन्द्र कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड के कर्मियों के साथ बैठक किया गया. इस दौरान शौचालय, पेंशन कार्य में तेजी लाने के लिए विस्तृत चर्चा किया गया. तथा शौचालय निर्माण हेतु माइक्रोप्लान बनाने का निर्देश दिया गया.
जिला वरीय पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य को जल्द निपटाकर ओडियफ घोषित करे.उन्होंने यह भी बताया कि अब वार्ड में 50 प्रतिशत शौचालय निर्माण हो जाने पर लाभुकों को सहायता राशि खाते में भेजा जायेगा. शौचालय कार्य मे लगे कर्मी और नोडल पदाधिकारी प्रतेक दिन शौचालय प्रगति का रिपोर्ट दे.जिसको जिला में भेजा जाए.वार्ड में जियोटैनगिग करने पर जोर दिया गया.जिससे जल्द से जल्द लाभुकों का पेमेंट हो सके.वही प्रखण्ड में प्रतेक सप्ताह में दो दिन बैठक किया जायेगा. इसलिए आप लोग अपने कार्य मे लापरवाही नही बरते.
बीडीओ शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य मे किसी तरह कोई परेशानी हो तो तुरन्त सम्पर्क करें. शौचालय निर्माण कराने वाले लाभुकों के खाते में जल्द सहायता राशि भेज दिया जायेगा. बैठक में जिला वरीय पदाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, जीविका बीपीएम रवि मिश्रा, नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार पंडित, जनार्दन प्रसाद यादव, अशोक पासवान, पंचायत सचिव तिलकनाथ ठाकुर समेत दर्जनों कर्मी मौजूद थे.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…