बिजनौर-नूरपुर नगर के भीड भाड वाले क्षेत्र मे एक बजरी का ट्रक अनियंत्रित होकर सडक किनारे पलट गया गनीमत रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ।प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार सुबह शहीद तिराहे के मोड पर ओवरटेक करते हुए बजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर की ओर पलट गया।ओर मंदिर का पुजारी चपेट मे अाने से बाल बाल बच गया।ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा गनीमत रही घटना के समय भीडभाड वाले क्षेत्र मे कोई उसकी चपेट मे नहीं अाया अन्यथा कोई बडा हादसा भी होसकता था।ज्ञात रहे कि लगभग पिछले दो वर्षों से बिजनौर मुरादाबाद मार्ग का चोडीकरण का कार्य कछुअा गति से चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा सडक के दोनो ओर गहरे गहरे गड्ढे खोद कर डाल दिये गये हैं इन गड्ढों के कारण नगर मे इससे पूर्व भी सडक दुर्घटना के कई हादसे हो चुके हैं।अभी एक सप्ताह पूर्व अमरोहा क्षेत्र की मोपेड सवार एक अधेड महिला की ट्रक से कुचल कर घटनास्थल पर ही मोत होगयी थी।जिसको लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मणडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विरुद्ध पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को सडक का शीघ्र निर्माण कराने के लिए ज्ञापन सोंपा था।नगर मे लगातार हो रही घटनाओं से लोक निर्माण विभाग कोई सबक नहीं ले रहा है।मोके पर पहुँची पुलिस ने बजरी व ट्रक को रास्ते से हटवाकर वाहनों का अावागमन शुरू कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…