Categories: Crime

जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पुलिस ने दबोचा भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह करीब सवा नो बजे अशोक विहार कालोनी में छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 540 रूपये व ताश की गड्ड़ी बरामद की है।

थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि पुलिस टीम ने अशोक विहार कालोनी में छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 540 रूपये व ताश की गड्डी बरामद की है। पुछताछ में जुआरियों ने अपना नाम शाहरूख, फरमान व वसीम निवासी अशोक विहार बताया है। पुलिस ने तीनों जुआरियों को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts