मेरठ. कहते है कि इंसान पर नाम का असर पड़ता है, मगर इसी धरती पर कुछ ऐसे भी है जो अपने नाम के एकदम विपरीत काम करते है. हरकते ऐसी की शैतान को भी शर्म आ जाये. ऐसी ही घटना शहर के सदर थाना क्षेत्र के रजिमन इलाके में प्रकाश में आई है जहा एक 80 साल के बुड्ढे ने अपने घर खेलने आई 7 साल की मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत किया. घटना की सुचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना कल बृहस्पतिवार की है. घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के रजिमन के पास जुबलीगंज में भगवान् स्वरुप नाम का एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है. उसके पड़ोस में रहने वाली एक 7 साल की मासूम बच्ची रोज़ उसके यहाँ खेलने आती है. कल शाम लगभग 4:30 बजे वह बच्ची रोज़ की तरह खेलने आई थी. आरोपी के घर में उस समय कोई नहीं था. मौका देख आरोपी ने बच्ची के साथ अपने घर में अश्लील हरकते करना शुरू कर दिया. बच्ची किसी तरह वहा से बच कर भागी और अपने परिजनों को घटना की सुचना प्रदान किया.
घटना की सुचना प्राप्त होते ही परिजनो ने हंगामा शुरू कर दिया तब तक सुचना पाकर पहुची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सम्बंधित धारा में आरोपी का चालान कर दिया जिसको आज कोर्ट में पेश किया गया जहा से न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में आरोपी को जेल भेज दिया गया. आरोपी का नाम भगवान स्वरुप बताया गया है जिसकी उम्र 80 वर्ष लगभग है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…