मधुबन/मऊ : ईद में मिलने से क्या होगा,दिल का मिलना बहुत जरुरी है।और अगर ऐसा नही होता।फिर तो ये ईद अधुरी है।हर वर्ष कि भाँति इस वर्ष भी श्रीमती इन्दिरा गांधी पी जी कालेज डुमरी मर्यादपुर के प्रांगण में शनिवार को हुए ईद मिलन कार्यक्रम में प्रशिद्ध डॉक्टर व कवि नुरुल बसर साहब ने यह पंक्तियां पढ़ कर उपस्थित सभी लोगो के दिलो को मोह लिया।इस ईद मिलन कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एव गंगा जमुनी तहज़ीब कि अनुखी तहज़ीब देखने को मिली।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री राष्ट्र कुँवर सिह ने कहा कि ईद का त्योहार हमे एकता व भाई चारे का संदेश देता है एक माह तक पावित्र माह रमजान में रोजा रखने के बाद ईद का दिन खुशियां लेकर आता है। जो मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देती है ।पुर्व विधायक अमरेश चंद पांडे ने कहा कि इस ईद मिलन समारोह में लोग आपस मे एक दुसरे से गले मिलकर भाईचारगी का जो संदेश इस प्रांगण से निकल रहा है वह धर्म जाति के नाम पर एक दुसरे को बांटने का जो लोग काम कर रहे है उन के मुंह पर कड़ा तमाचा है। वकार अहमद ने कहा कि ईद एक त्योहार ही नही है बल्की जरुरत मंदो को जकात के माध्यम से सहयोग की भावना भी है इस अवसर पर डॉ0 खालिद ने सब का स्वागत करते हुए लज़ीज पकवानों के लिए सब को आमंत्रित किया क्षेत्र के जमील अहमद प्रमोद रंजन हबीब अहमद शमीम सहित तमाम लोग मौजुद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…