Categories: CrimeUP

बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में दो गिरफ्तार, भेजा जेल

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी शुक्रवार सुबह लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने लोनी तिराहे से बिजली कर्मियों के साथ मारपीट के प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
लोनी एसएचओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि 4 जून को गोरी पट्टी में जेई समेत पांच बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई थी।मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने तहरीर दे 15 नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस टीम लगातार आरोपियों के घर दबिश दे रही थी। वहीं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को लोनी तिराहे से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मकसूद निवासी गोरी पट्टी व हनीफ निवासी राशिद अली गेट बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts